फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The faces of the teachers blossomed after getting the appointment letter

नियुक्ति पत्र पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे

Fri, 23 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The faces of the teachers blossomed after getting the appointment letter
विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र के साथ शिक्षक - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नियुक्त प्रमाण पत्र से वंचित 6696 सहायक अध्यापकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके लिए लखनऊ स्थित लोक भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान जिले को भी 22 शिक्षक मिले। जिनको विकास भवन सभागार में डीएम ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। इससे हमारा प्रदेश निरंतर तरक्की के पायदान पर आगे बढ़ रहा हैं। बच्चे कच्चे घड़े के समान हैं, इन्हें जैसे एक कुम्हार घड़े को तराश कर बेहतर घड़ा बनाता है। ठीक उसी प्रकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनकी जिंदगी संवारना गुरुजनों की जिम्मेदारी है। इसलिए अध्यापक बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारें। ताकि वह बड़े होकर उच्च पदों पर आसीन हो सके। जिले में शिक्षा का प्रतिशत अन्य जिलों की तुलना में बहुत कम होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

इसलिए सभी नवनियुक्त अध्यापकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने तैनाती स्थलों पर समय से पहुंचकर बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि उनके क्षेत्र में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा विद्यालय नहीं आ रहा है तो उनके अभिभावकों को प्रेरित कर उस बच्चे का एडमिशन करें तथा बेहतर शिक्षा देकर उसके भविष्य को संवारें। प्राथमिक विद्यालय में आने वाले बच्चे बिल्कुल अबोध होते हैं। इसलिए शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि कैसे उन्हे बेहतर नागरिक बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि समाज में गुरुजनों का बहुत बड़ा महत्व है। गुरुजनों पर देश के नौनिहालों का भविष्य संवारने के लिए जो दायित्व सौंपा गया है। इससे उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। गुरुजनों का दायित्व है कि वह पूरे मनोयोग से बच्चों का भविष्य संवारें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम चौहान ने कहा कि युवा शिक्षक एवं शिक्षिकायें बच्चों को बेहतर तालीम देकर उनके भविष्य को संवारें ताकि वह पढ़-लिखकर आगे बढ़े और उच्च पदों पर आसीन होकर समाज तथा जिले का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस मौके पर नवनियुक्त शिक्षक व उनके परिवारीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed