{"_id":"62d98f493e50e0237f11403e","slug":"the-eunuchs-created-a-ruckus-by-gheraoing-the-police-post-srawasti-news-lko6405407111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों ने पुलिस चौकी का घेराव कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों ने पुलिस चौकी का घेराव कर किया हंगामा
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र की लक्ष्मननगर चौकी पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जिसके द्वारा छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई न कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे नाराज किन्नरों ने बुधवार शाम किन्नरों ने पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा किया। थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मन नगर पुलिस चौकी अंतर्गत लक्ष्मननगर निवासी कौशल कुमार द्वारा 17 जुलाई की रात एक घर मे घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके भाग गया था। इसकी शिकायत के बाद चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हौसला बुलंद आरोपी द्वारा 18 जुलाई की रात दूसरे घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ की गई। जिसके शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। दोनों पीड़िताओं ने लक्ष्मननगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इसके बावजूद पुलिस द्वारा न तो मामला दर्ज किया गया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी की गई। वहीं इसके विपरीत आरोपी युवक द्वारा पीड़ित परिवार को जानमाल की धमकी दी जा रही है। एक पीड़िता की किन्नरों से पहचान है। जिसके द्वारा घटना के बारे में किन्नरों को जानकारी दी गई। पीड़िता की सूचना पर बुधवार को काफी संख्या में किन्नर लक्ष्मन नगर पुलिस चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
सभी ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करने व उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। किन्नरों का हंगामा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। चौकी पुलिस ने आननफानन आरोपी को पकड़कर सोनवा थाने भेजा। तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। किन्नरों को समझाकर वापस लौटा दिया गया है।