फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The courtyard illuminated with lights and joy at festivals

त्योहारों पर रोशनी व उल्लास से जगमगाए घर-आंगन

Mon, 16 Nov 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The courtyard illuminated with lights and joy at festivals
श्रावस्ती में दीपावली पर आतिशबाजी की गई। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। प्रकाश के महापर्व दीपावली के साथ ही जिले में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को भैयादूज पर बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। वहीं दीपावली पर लक्ष्मी गणेश-पूजन के साथ बंद हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान सोमवार को खुल गए। इसके साथ पांच दिनों से चला आ रहा जमघट भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को भैयादूज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके लिए बहनों ने सुबह से ही निर्जला व्रत रख विधि विधान पूर्वक ईंट का यमराज बनाकर उसकी पूजा किया। इस दौरान बहनों ने मूसर से यमराज को कूटकर भाइयों के लंबी उम्र की कामना भी किया। जबकि रविवार को विभिन्न ठाकुरद्वारों व मंदिरों में गोवर्धन पूजा का पर्व भी बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर सहित लोगों के घरों में अन्नकूट पूजन कर प्रसाद वितरण भी किया गया। भैयादूज पर यम पूजन के साथ ही धनतेरस से प्रारंभ हुआ जमघट मंगलवार को समाप्त हो गया। दीपावली पर श्रीगणेश लक्ष्मी पूजन के साथ बंद हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान नये बही खातों के साथ सोमवार को खोल दिए गए।
विज्ञापन

परिवार व कुटुंब के सुख-समृद्धि के लिए पूजा
पौराणिक मान्यता है कि दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया पर यदि महिलाएं व युवतियां निर्जला व्रत रख जलाशयों पर जाकर मनचिंता देवी की पूजा व आराधना के साथ ही जलाशय के जल से सूर्य को अर्घ देकर उसी जल को ग्रहण कर व्रत का पारन करती हैं। इसी परंपरा के चलते जिले में कई स्थानों पर मनचिंता पर्व पर महिलाओं व युवतियों ने जलाशयों के किनारे पूजन अर्चन कर चावल के पीठा का प्रसाद व जलाशय के जल को ग्रहण कर अपना व्रत संपन्न किया। हालांकि भिनगा नगर सहित जिले कि अन्य क्षेत्रों में आज मंगलवार को भी महिलाएं व युवतियां मनचिंता देवी की पूजा व आराधना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने आवास तो एसपी ने पुलिस लाइन में मनाई दीपावली
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने प्रकाश पर्व दीपावली पुलिस लाइन भिनगा में दीप प्रज्वलित कर मनाया। इस दौरान उनके द्वारा पुलिस अधिकारी ने कर्मचारी सहित प्रशिक्षणार्थी रिक्रूट आरक्षियों को मिष्ठान वितरण कर दिपावली की शुभकामनाएं भी दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर हौसिला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं एएसपी बीसी दुबे ने पत्नी सुशीला दुबे के साथ अपने आवास पर दीपावली मनाया। जबकि सीओ इकौना व थाना प्रभारियों सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने अपने आवास पर प्रकाश पर्व मनाया।

श्रावस्ती में भैयादूज पर भाई को मिठाती खिलाती बहन।

श्रावस्ती में भैयादूज पर भाई को मिठाती खिलाती बहन।- फोटो : SRAWASTI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed