फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The colors of Karva Chauth were seen in the market

Shravasti News: बाजार में दिखी करवा चौथ की रंगत

Fri, 10 Oct 2025 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The colors of Karva Chauth were seen in the market
दुकान में रखी करवा पूजन की थाली। - फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।
श्रावस्ती। करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को बाजार में पर्व की रंगत परवान चढ़ गई। महिलाएं धातु का करवा और रंग बिरंगी थालियां व चलनी खरीदती नजर आईं। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं करवा चौथ का निर्जल व्रत रखकर ईश्वर से प्रार्थना करेंगी। इसमें लगने वाले पूजा के साजो सामान व उपहारों की बिक्री से बाजार गुलजार रहे। बर्तन हो या कपड़ा, गिफ्ट हाउस हो या फिर किराने की दुकान हर जगह ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

बर्तन की दुकानों पर पीतल व कांसे का करवा खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग मिट्टी का करवा भी खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इसी तरह से पूजा के दौरान काम आने वाली थाली भी अपनी रंगत बिखेरती दिख रही है। कोई पेंट से रंगी थाली व चलनी खरीदता दिखा तो किसी ने कपड़े का गोटा लगी थाली, चलनी व लोटा खरीदा। वहीं, चलनी पर रखे जाने वाले दीये का भी स्वरूप बदला दिखा। बाजार में धातु से बने आकर्षक मोम भरे दिये भी खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed