फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The clouds emptied their bounty in just a single day.

Shravasti News: एक दिन में ही खाली हो गई बादलों की झोली

Sat, 11 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 11 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The clouds emptied their bounty in just a single day.
आसमान में छाए बादल।
श्रावस्ती। तराई में बुधवार रात हुई बारिश के बाद उमस फिर लाैट आई है। दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश केवल फुहारों तक सीमित है। हवा भी पूरी तरह से बंद है, जिससे लोगों की समस्या बढ़ रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के छाए रहने से उमस बनी रही। किसानों को धान की रोपाई के लिए पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है। काशीपुरवा निवासी किसान उत्तम कुमार ने बताया कि बारिश न होने से खेत की मिट्टी कड़ी है। पंपिंग सेट के पानी से पर्याप्त कीचड़ नहीं हो पाता, जिससे धान की रोपाई करने वाले मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोगला गांव निवासी भगतराम ने बताया कि सिंचाई की नमी जल्दी सूख जाती है, जिससे दो-तीन दिन बाद फिर सिंचाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed