{"_id":"62ab559fd46fe25e16785579","slug":"the-chaos-echoed-in-the-temples-of-education-srawasti-news-lko6354764196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के मंदिरों में गूंजा ककहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के मंदिरों में गूंजा ककहरा
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में पर्यटन व विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिसकी तलाश के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्रों में जन सुविधा बढ़ाने के लिए मांग की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के अति पिछड़े जिले श्रावस्ती के चहुंमुखी विकास के लिए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को संभावनाएं तलाश करने का निर्देश दिया था। साथ ही इसके लिए उन्हें सभी जनप्रतिनिधियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की बात कही थी। ताकि उनसे विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी व प्रस्ताव लिया जा सके। इस निर्देश के बाद गुरुवार को जिलाधिकारी ने अपने सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में पर्यटन के क्षेत्र में एवं सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग से मंदिर तक डबल लेन सड़क निर्माण कराने, रैन बसेरा बनवाने, भिनगा सिरसिया मार्ग पर अंटा तिराहे से राजापुर मोड़ तक डबल लेन सड़क निर्माण, भिनगा में परिवहन बस डिपो का निर्माण, भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर कटान की समस्या दूर करने एवं चेकडैम व बांध का निर्माण कराने, गोवंशों का नियमित टीकाकरण, नगर पालिका परिषद भिनगा में नालियों की समस्या दूर करने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कटान निरोधी कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, अध्यक्ष जिला पंचायत के प्रतिनिधि सुनील तिवारी, सदस्य विधान परिषद के प्रतिनिधि रमन सिंह, सदस्य विधान परिषद शिक्षक संघ के प्रतिनिधि गुरूबचन सिंह एवं सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव मौजूद रहे।