{"_id":"644d5373af4f386c0e042a36","slug":"the-bullies-demolished-the-womans-house-the-police-is-not-taking-action-srawasti-news-c-13-1-208110-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दबंगों ने ढहाया महिला का घर, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दबंगों ने ढहाया महिला का घर, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Sat, 29 Apr 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। वीरगंज बाजार में मार्ग किनारे झोपड़ी व टीनशेड बना कर रह रही महिला का घर दबंगों ने ढहा दिया। इसकी शिकायत के बाद भी मल्हीपुर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इससे परेशान पीड़िता ने एसपी को पत्र भेज कर प्रकरण में हस्तक्षेप करने व दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह को भेजे शिकायती पत्र में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना के मजरा वीरगंज निवासी बबिता देवी पत्नी लल्लू राम ने बताया कि वह वीरगंज बाजार मार्ग पर बीते 25 वर्ष से झोपड़ी व टीन शेड बनाकर अपने बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार शाम क्षेत्र के कथरा माफी निवासी कुछ दबंग पीड़िता के घर आए।
उन्होंने न सिर्फ पीड़िता को मारा पीटा बल्कि जानमाल की धमकी देते हुए उसका घर भी ढहा दिया। शिकायत के बाद भी मल्हीपुर पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में उसे बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दहेज हत्या का वांछित गिरफ्तार
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित लखाही बेनी नगर निवासी इब्राहिम उर्फ घसियारे ढोढे को भिनगा के दहाना तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद