{"_id":"64a2b4fc12a1d9986400d718","slug":"the-bullies-beat-up-the-shopkeeper-and-his-siblings-srawasti-news-c-13-1-lko1042-317573-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दबंगों ने दुकानदार व उसके भाई-बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दबंगों ने दुकानदार व उसके भाई-बहन को पीटा
Mon, 03 Jul 2023 05:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। तुलसीपुर बाजार में रविवार शाम मामूली विवाद में दबंगों ने दुकानदार व उसके भाई-बहन की पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित दुकानदार की ओर से सोनवा थाने में तहरीर दी गई है।
सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर बाजार में विशाल गुप्ता पुत्र रामगोपाल गुप्ता की दुकान से थाना क्षेत्र के ही जिनोठा निवासी देवेंद्र पुत्र दिनेश कुमार ने एक प्रेस खरीदा था। प्रेस खराब होने पर उसे वापस करने के लिए देवेंद्र दुकान पर आया था। जहां प्रेस वापसी को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद देवेंद्र की तरफ से पहुंचे दिनेश, अखिलेश, अमरेश ने विशाल गुप्ता सहित उसके भाई व बहन को मारा-पीटा। इसके बाद सभी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। विशाल की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 व सोनवा पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मामले में सोमवार को विशाल गुप्ता ने देवेन्द्र, दिनेश, अखिलेश व अमरेश पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। संवाद