फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The body of the missing informer of the forest department was found

वन विभाग के लापता मुखबिर की जंगल में मिली लाश

Tue, 05 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing informer of the forest department was found
श्रावस्ती। वन विभाग के लिए मुखबिरी करने वाला गब्बापुर निवासी एक युवक शनिवार सुबह जंगल गया था। जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सोमवार देर शाम जंगल से उसकी लाश बरामद हुई। मामले में सिरसिया पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गब्बापुर निवासी नन्हें चौहान (40) पुत्र मंगल प्रसाद सोहेलवा जंगल में टहलता रहता था। वह वन विभाग के लिए मुखबिरी करता था। शनिवार सुबह करीब छह बजे उसे किसी अज्ञात ने फोन किया था। इसके बाद उसने पत्नी सन्ना देवी को बताया कि उसके पास फोन आया है।
विज्ञापन

कुछ लोगों द्वारा जंगल में पेड़ काटा जा रहा है। जिन्हें पकड़वाना है। ये कहकर वह जंगल चला गया था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसकी तलाश के बाद भी पता न चलने पर पत्नी सन्ना देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार देर शाम जंगल में नन्हें की लाश पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सन्ना देवी की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने गांव के ही मोतीराम पुत्र अंबिका प्रसाद, पवन उर्फ कटोरी पुत्र संतोषी, बृजेश कुमार पुत्र दुलारे व विजयी गोड़िया पुत्र बाऊर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया राम समुझ प्रभाकर बताते हैं कि मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed