{"_id":"6996073cf91431978705f088","slug":"the-body-of-a-villager-was-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118096-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटकता मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटकता मिला ग्रामीण का शव
Thu, 19 Feb 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
चंदरखा बुजुर्ग गांव में घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - संवाद
तुलसीपुर। ग्राम पंचायत चदरखा बुजुर्ग के मजरा जिगहनिया निवासी दूजीराम (50) का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में खेत के पास लगे आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना दूजीराम के परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूजीराम के बेटे उमेश ने बताया कि हम लोग खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। बुधवार सुबह उनके पिता दूजीराम साइकिल लेकर घर से निकले थे। हम लोगों को लगा कि वह डीजल लेने गए हैं। काफी देर तक उनके घर न पहुंचने पर हम लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की।
उसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने उनका शव खेत में लगे आम के पेड़ पर रबड़ की रस्सी से लटकता देखा। चंदरखा बुजुर्ग चौकी प्रभारी अबुल खैर सिद्दीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
पुलिस व फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले दूजीराम सड़क हादसे में घायल दो गए थे, हादसे के बाद से उनकी मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी।