फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   thana

मॉडर्न थाने का एएसपी ने किया निरीक्षण, अपराध समीक्षा की

Tue, 09 Mar 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
thana
श्रावस्ती। मॉडर्न थाना श्रावस्ती का सोमवार को एएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं व अपराधों की समीक्षा भी की। समीक्षा के दौरान विवेचनाएं लंबित मिलने पर नाराजगी जताते हुए इसे एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। बौद्ध तपोस्थली स्थित मॉर्डन थाना श्रावस्ती का सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखागार, भोजनालय, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपराध समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान थाना स्तर पर दस विवेचनाएं लंबित मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने लंबित विवेचनाओं को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही अधूरे अभिलेख को पूरा करने को कहा। वहीं, महाशिवरात्रि व होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए ड्यूटी लगाने व पंचायत चुनाव के समय सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर इकौना ब्लॉक स्थित मतगणना स्थल सत्या आर्यन स्कूल इकौना का निरीक्षण भी किया, जहां उन्होंने विद्यालय में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया।
विज्ञापन

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच जिले के थाना पखरपुर क्षेत्र के देंगई गांव निवासी रंजनी पुत्री गोपाल पाठक का विवाह तीन वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के गोपालासराय निवासी संदीप कुमार के साथ हुआ था। दोनों के बीच विवाद होने के कारण रंजनी ने आठ माह पूर्व सोनवा थाने में अपने पति संदीप कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद दोनों मिडेशन में जाने के बाद दोनों वापस आ गए थे। जिसके बाद विवेचना के लिए सोनवा थाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय व नासिरगंज चौकी प्रभारी अखिलेश पांडे ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। इसके बाद दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। इस पर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पांडे ने रंजनी को 500 रुपये नगद, कपड़े व मिठाई देकर पति के साथ उसके ससुराल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed