{"_id":"64d284e0ad4bf9e36e0b4458","slug":"testing-camp-for-disabled-children-on-10th-and-11th-srawasti-news-c-104-1-slko1050-752-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: निशक्त बच्चों के परीक्षण का शिविर 10 व 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: निशक्त बच्चों के परीक्षण का शिविर 10 व 11 को
Tue, 08 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी व इकौना विकास क्षेत्र में निशक्त बच्चों के चयन के लिए दो दिवसीय परीक्षण शिविर का आयोजन 10 व 11 अगस्त को होगा। दस अगस्त को यह शिविर ब्लाक संसाधन केंद्र हरिहरपुररानी भिनगा तथा 11 अगस्त को ब्लाक संसाधन केंद्र इकौना में आयोजित होगा। यह जानकारी जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने दी।
उन्होंने बताया कि इन दोनों ही बीआरसी में एलिम्को कानपुर के सहयोग से बच्चों के चिकित्सकीय परीक्षण का आयोजन होगा। इसमें चयनित विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर, ट्राईसिकिल, वैशाखी, कैलीपर, वाकिंग स्टिक, सीपी चेयर, एमएसआईडी किट, हियरिंग एड, ब्रेल किट, ब्रेल स्लेट, फोल्डिंग केन, स्मार्ट केन एवं रोलेटर आदि सामग्री के लिए पंजीकृत किया जाएगा। संवाद
समीक्षा में डीएम को लंबित मिली 91 शिकायतें
श्रावस्ती। आनलाइन शिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदार पूरी तरह उदासीनता बरत रहे हैं। इसके चलते ही पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण भी बीच में अटका है। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तीन दिन में निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान डीएम कृतिका शर्मा को अधिशासी अभियंता सिंचाई यांत्रिक की चार, अधिशासी अभियंता सिंचाई जल संसाधन की एक, एसडीओ विद्युत की एक, एसडीएम जमुनहा की नौ, भिनगा की बारह, बीईओ इकौना की एक, गिलौला की एक, हरिहरपुररानी की दो, बीडीओ इकौना की बारह, गिलौला की छह, जमुनहा की एक, सिरसिया की चार, डीआईओएस की एक व तहसीलदार इकौना की सात शिकायतों के साथ कुल 91 मामले तय समयावधि के बाद भी लंबित मिले। डीएम ने सभी लंबित मामले तीन दिन में निस्तारित कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। संवाद