फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Terai area wrapped in fog sheet all day

Shravasti News: पूरे दिन कोहरे की चादर में लिपटा रहा तराई क्षेत्र

Sun, 01 Jan 2023 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Terai area wrapped in fog sheet all day
भिनगा स्थित रोडवेज बस स्टैंड में ठंड से कांपते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में नए वर्ष का पहला दिन ठंडा रहा। देर रात शुरू हुआ घने कोहरे का दौर पूरे दिन जारी रहा। आर्द्रता बढ़ने के कारण जहां कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। वहीं सर्द पछुआ हवा से बढ़ी गलन के कारण ठिठुरन बरकरार रही। पूरे दिन धूप न निकलने व अवकाश होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। इस बीच प्रशासन की ओर से राहत के व्यापक इंतजाम न किए जाने के कारण लोगों को ठंड से कंपकंपाते देखा गया।
विज्ञापन

तराई में मौसम का मिजाज नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अचानक बदल गया। शाम को शुरू हुआ घने कोहरे का दौर रविवार पूरे दिन जारी रहा। इस बीच आर्द्रता बढ़ कर 71 प्रतिशत पहुंच जाने के कारण कोहरा बूंद बनकर बरसता रहा। घने कोहरे के कारण जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा। वहीं पूरे दिन सूरज न निकलने के कारण लोग ठंड से बेहाल रहे।
विज्ञापन

इस बीच करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पश्चिमोत्तर बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई। इससे राहत के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। रविवार को मौसम का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में इंसान ही नहीं जीव जंतु भी ठंड से बेहाल देखे गए। रविवार को अवकाश होने के कारण जहां लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। वहीं ठंड से बेहाल राहगीरों को भी राहत के लिए मार्ग किनारे पड़े कूड़े को एकत्र कर जलाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रशासन की ओर से तमाम दावे के बाद भी प्रमुख स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को ठंड से बेहाल देखा गया। इस बारे में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनय ने बताया कि अभी तापमान में और गिरावट हो सकती है। ऐसे में किसानों व पशुपालकों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed