फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ten found Corona positive including couple

दंपती सहित दस मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 26 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ten found Corona positive including couple
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में दंपती सहित दस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूचना के बाद सभी को लेवल वन हॉस्पिटल ले जाया गया है। इसके साथ ही इकौना नगर सहित क्षेत्र के परशुरामपुर, जमुनहा के वीरपुर व वीरगंज बाजार को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए वहां बैरिकेडिंग कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का डाटा एकत्र कर रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में हुए टेस्ट में इकौना देहात के मजरा टीचर्स कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे प्राथमिक विद्यालय के एक अध्यापक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वह कुछ दिन पूर्व अपने गृह जनपद बलिया से इकौना आया था। इसके साथ ही नगर के ही मोहल्ला बेचूबाबा निवासी युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वह अपनी भाभी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर आया था।
विज्ञापन

वहीं दो दिन पूर्व विशाखापत्तनम से आये ग्राम परशुरामपुर निवासी एक युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई। रविवार को बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम बालानगर कोडरी निवासी दंपती में भी कोरोना की पुष्टि हुई। दंपती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में इलाज के लिए आए थे। जहां उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इकौना क्षेत्र के तीनों संक्रमितों को लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया है। जबकि दंपती को बहराइच एल वन हास्पिटल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सभी संक्रमितों से उनकी ट्रैवेल हिस्ट्री की जांच कराकर उनके संपर्क में आये लोगों की जांच कराई जाएगी। वहीं उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा ने संक्रमितों के आसपास क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर वहां बैरिकेडिंग कराई है। वहीं रविवार को ही आई रिपोर्ट में जमुनहा के आर्यवर्त बैंक के सहायक प्रबंधक के मकान के बगल के 86 लोगों का नमूना लिया गया था।
इसमें से वीरपुर लौकिहा के मजरा वीरपुर निवासी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। युवक वीरगंज बाजार में चाट की दुकान चलाता है। इसके साथ ही पटना के मजरा वीरगंज बाजार निवासी एक युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई। जिसके बाद वीरगंज बाजार के लोगों में दहशत फैल गई। रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पटना के ग्राम प्रधान का पुत्र भी कोरोना संक्रमित निकला। जो वीरगंज बाजार में रहता है।
रिपोर्ट मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रधान पुत्र को लेबल वन हास्पिटल भंगहा भेजा गया है। इसके साथ ही वीरपुर लौकिया पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का सैंपल लिया है। वहीं वीरगंज बाजार निवासी युवक और मासूम भी रैपिड टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएचसी मल्हीपुर के अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर ने बताया वीरगंज बाजार में बैरिकेडिंग कराकर बाजार में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके साथ ही इन दोनों युवकों के संपर्क में आये लोगों को सैंपल लिया जाएगा। इस दौरन एसडीएम जमुनहा आरपी चौधरी ने क्षेत्र में लाउस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करने की अपील की है।

सभी संक्रमितों को लेवल वन हॉस्पिटल भेजकर इलाज कराया जा रहा है। लोगों से अपील है कि इनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वह स्वयं स्थानीय सीएचसी में जाकर अपनी जांच कराएं। जिससे समय पर इलाज कर उन्हें स्वस्थ बनाया जा सके। - डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed