फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teenager drowned while bathing in Rapti

Shravasti News: राप्ती में नहाते समय डूबा किशोर

Mon, 27 Apr 2026 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned while bathing in Rapti
रघुनाथपुर गांव के निकट राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश करते लोग। - फोटो : रघुनाथपुर गांव के निकट राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश करते लोग।
तुलसीपुर। उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए राप्ती नदी में नहाने गया सोनवा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी किशोर गहराई अधिक होने से डूब गया। सोनवा पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोर के तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

रघुनाथपुर गांव निवासी कौशल (15) रविवार दोपहर राप्ती नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। नदी के पास मौजूद ग्रामीणों ने कौशल को कूदते देखा था। काफी देर तक कौशल के बाहर न आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। लक्ष्मणनगर चौकी प्रभारी उमेश वर्मा व सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि तलाश लगातार जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed