{"_id":"6a9c63931f1e4aeb610ba759","slug":"teenager-dies-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122859-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत
Sun, 06 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटना खरगौरा निवासी एक किशोर का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में उसके कमरे में मिला। सूचना पर आई पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कोतवाली भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटना खरगौरा गांव निवासी अजय कुमार (17) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठे तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो चुकी थी। अजय को मृत देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कोतवाल राज प्रकाश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के बाद उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि रात में अजय की तबीयत खराब हो गई थी। खाना खाने के बाद वह सोने चला गया था और सुबह वह मृत अवस्था में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।