{"_id":"5e34702c8ebc3e4ae765c04f","slug":"teenager-dead-body-found-in-well-srawasti-news-lko5059657174","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर की कुंए में उतराती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोर की कुंए में उतराती मिली लाश
विज्ञापन
श्रावस्ती। मदरहवा अपनी बुआ के घर आया एक किशोर 22 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी भिनगा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को किशोर की लाश उसी की बुआ के बाग के कुएं में उतराती मिली।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम किड़िहौना निवासी उमेश उर्फ छोटकऊ (13) पुत्र राजितराम की बुआ का घर भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदरहवा निवासी कंधई लाल के घर पड़ता है। 22 जनवरी को उमेश अपने फूफा कंधई लाल के घर आया था। देर शाम उमेश चाट खाने नथुनिया मोड़ गया था। इसके बाद से वह वापस घर नहीं पहुंचा। परिवारीजन ने समझा कि उमेश वापस किढ़िहौना लौट गया होगा। वहां संपर्क करने पर जब उमेश का पता न चला तो परिवारीजनों ने भिनगा कोतवाली में 28 जनवरी को उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था।
शुक्रवार को जब परिवार के लोग कंधई लाल के बाद में स्थित मड़हे पर पहुंचे तो वहां उन्हें दुर्गंध उठती मिली। इस दौरान कुएं में देखने पर उमेश की लाश उतराती मिली। जिसकी सूचना परिवारीजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने परिवारीजनों के सहयोग से लाश को कुएं से बाहर निकलवाया। जिसका पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह बताते हैं कि बदल बाग में मड़हा छा कर रहता है। बगल में ही कुएं है। संभव है देर शाम उमेश नथुनिया मोड़ से आया हो। अंधेरा होने के कारण कुएं में गिर गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।