फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teenage steep in the canal

किशोरी नहर में डूबी

Sat, 13 Jul 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teenage steep in the canal
सिरसिया (श्रावस्ती)। हेमपुर के मजरा भुतना में स्थित ननिहाल में रह रही किशोरी शनिवार को धान रोपने खेत गई थी। जहां भोजन से पूर्व पैर धुलते समय वह तेज बहाव के कारण नहर में बह गई। सूचना पर पहुंची राजपुर चौकी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से किशोरी की तलाश शुरू कराई पर उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र के बांके जिला अंतर्गत ग्राम महतिनिया निवासी रहमतुल (14) पुत्री जिलानी का ननिहाल सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम हेमपुर के मजरा भुतना में है। रहमतुल 12 वर्ष से अपने मामा राजू पुत्र हकीम के घर पर रह रही थी। शनिवार को रहमतुल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धान की रोपाई करने खेत गई थी। जहां दोपहर में खाना खाने से पहले वह नहर किनारे स्थित खेत में बह रहे पानी में पैर धुलने लगी।
विज्ञापन

बाढ़ व बारिश के चलते इस समय नहर में पानी काफी तेजी से चल रहा है। तेज बहाव के चलते पैर फिसने से वह खेत से नहर में चली गई। रहमतुल की चीख पुकार सुनकर जब तक परिवार के सदस्य उसे बचाने पहुंचते, तब तक वह लापता हो गई। परिवारीजनों ने इसकी सूचना यूपी डायल 100 पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डायल 100 व राजपुर चौकी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से नहर में किशोरी की तलाश कराई पर उसका पता नहीं चला। इस बारे में राजपुर चौकी प्रभारी किशलय मिश्र ने बताया कि किशोरी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed