फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teenage girl crushed to death by bus

Shravasti News: बस से कुचलकर किशोरी की मौत

Thu, 25 Jun 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 25 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl crushed to death by bus
निरालानगर में रोते बिलखते परिजन।
श्रावस्ती। सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग पर बुधवार को ग्राम निरालानगर के निकट एक तेज रफ्तार बस किशोरी से टकरा गई और उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिरसिया क्षेत्र के ग्राम निराला नगर निवासी राजू ने बताया कि उनकी भतीजी अनुपा (13) बुधवार सुबह घर से बिस्कुट लेने के लिए सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग को पार कर रही थी। तभी चिल्हरिया मोड़ की ओर से आ रही प्राइवेट टूरिस्ट बस किशोरी से टकरा गई और उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। घटना स्थल पर पहुंचे परिजन जब तक उसे चिकित्सालय ले जाने की व्यवस्था करते तब तक उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी व सिरसिया थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बस चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed