फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teachers take out torch procession against Inspiration App

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

Fri, 11 Oct 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teachers take out torch procession against Inspiration App
कलेक्ट्रेट से मशाल जुलूस निकालते शिक्षक। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में लागू किए गए प्रेरणा एप का विरोध जारी है। शिक्षकों की ओर से प्रेरणा एप वापस लेने सहित बारह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार देर शाम उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट से भिनगा के ईदगाह तिराहे तक मशाल जुलूस निकाला गया। इसके साथ ही शिक्षकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाल रहे शिक्षकों ने कहा कि प्रेरणा एप शिक्षकों पर जबरन थोपा जा रहा है, जो उनका अपमान है। इसे किसी भी कीमत पर लागू होने नहीं दिया जाएगा। शिक्षकों ने एंड्रायड फोन अपने निजी प्रयोग के लिए खरीदा है। इस पर सरकार जबरदस्ती प्रेरणा एप डाउनलोड करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

ऐसा करने से मोबाइल में सिर्फ प्रेरणा एप ही रहेगा। इसे शिक्षक किसी कीमत पर डाउनलोड नहीं करेंगे। सरकार शिक्षकों के सम्मान पर कुठाराघात बंद करे, अन्यथा शिक्षक कार्य बहिष्कार को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों ने प्रेरणा एप पर रोक लगाने, वर्ष 2005 से पूर्व लागू पेंशन व्यवस्था को बहाल करने, तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को पदोन्नति देने, प्राथमिक विद्यालयों में पांच व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तीन शिक्षक व एक एक प्रधान शिक्षक नियुक्त करने, शिक्षकों को एमडीएम, ड्रेस वितरण आदि गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखने तथा विद्यालयों में सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, हरीश, डॉ. वीके गौरव, अंकित श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में परिषदीय शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed