फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teachers happy to receive appointment letter

नियुक्ति पत्र पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे

Fri, 16 Oct 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers happy to receive appointment letter
श्रावस्ती। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे बेसिक शिक्षा विभाग को 46 नए शिक्षक मिले। काउंसिलिंग के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम व विधायक ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र पाकर नव नियुक्त सहायक शिक्षकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रदेश के रिक्त शिक्षकों के 59 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके सापेक्ष प्रथम चरण में 31 हजार 277 सहायक अध्यापकों का चयन किया गया है जिनमें से जिले को 46 सहायक अध्यापक मिलें हैं। इनमें दो महिला व 44 पुरुष सहायक शिक्षक शामिल हैं। अब जिले की शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार होगा।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि शिक्षा के मामले में श्रावस्ती प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले में शामिल है। इसी पिछड़ेपन को दूर करने की जिम्मेदारी आज से आपके कंधों पर है। इसलिए पूरी निष्ठा व इमानदारी के साथ पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करें ताकि बच्चों के भविष्य को संवारने के साथ ही सरकार की मंशा को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम, विधायक व डायट प्राचार्य तथा प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार द्वारा 46 नव नियुक्त सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें 44 पुरुष व दो महिला सहायक शिक्षक शामिल रहीं। इस दौरान सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed