फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   teacher suspend

उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक समेत तीन अन्य निलंबित

Wed, 14 Aug 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
teacher suspend
श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का बुधवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें शिक्षक व शिक्षामित्र नदारद मिले। परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद मिला। इस पर डीएम ने तीन शिक्षकों को निलंबित करने का निर्देश दिया, वहीं एक का वेतन रोकने के साथ ही एक शिक्षक व दो शिक्षामित्र को नोटिस देने को कहा।
विज्ञापन

बीईओ व सीडीपीओ सहित सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जमुनहा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का हाल ठीक नहीं है। इसका सच जानने के लिए बुधवार को डीएम ओपी आर्य सीडीओ अवनीश राय व एडीएम योगानंद पांडेय के साथ जमुनहा पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर सेमरनिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विद्यालय तक उनका वाहन न पहुंचने के कारण डीएम का काफिला पोदली गांव से बाइक से आगे बढ़ा। यहां प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक प्रशांत मिश्रा सात अगस्त से नदारद मिले। वहीं शिक्षामित्र राजेश कुमार व अंजू देवी हस्ताक्षर बनाकर नदारद मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक भूपेंद्र भी नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तैनात सहायक अध्यापक परमेश के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि उनका अचरौरा शाहपुर स्थानांतरण हो गया है। संबंधित विद्यालय में पता करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने प्रशांत कुमार मिश्रा व परमेश को नोटिस जारी करने तथा दोनों को निलंबित करने का निर्देश बीएसए को दिया।
बिना अवकाश विद्यालय से नदारद शिक्षामित्र राजेश कुमार वर्मा व अंजू देवी शर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया। विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर सीडीपीओ व मुख्य सेविका से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय धोबिहा पहुंचे डीएम को शिक्षामित्र अंबर लाल यादव उपस्थित मिले।
यहां तैनात प्रभारी शिक्षिका अलका चौधरी व सहायक शिक्षक पवन गंगवार सात अगस्त से नदारद मिले। बच्चों ने बताया कि मैडम कभी कभार विद्यालय आती हैं। इस पर डीएम ने शिक्षामित्र के माध्यम से जब उनसे वार्ता की तो वह कोई जवाब नहीं दे सकीं।
इस पर डीएम ने नोटिस जारी कर प्रभारी शिक्षिका को निलंबित करने तथा पवन गंगवार से स्पष्टीकरण तलब कर अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में 12:15 बजे ताला लटकता मिलने पर बीएसए को यहां तैनात शिक्षकों का ब्योरा तलब कर उनके खिलाफ नोटिस जारी करने व उनके निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यहां भी डीएम को आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। इस पर बीएसए व डीपीओ से रिपोर्ट तलब करने के साथ ही बीईओ अखिलेश यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed