फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   teacher absent, salary stopped

नदारद मिली शिक्षिका, रोका वेतन

Mon, 26 Aug 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
teacher absent, salary stopped
प्राथमिक विद्यालय परानपुर का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। ब्लॉक क्षेत्र गिलौला के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय परानपुर का सोमवार को डीएम व सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक शिक्षिका हस्ताक्षर बनाकर नदारद मिली। डीएम ने उसका वेतन रोकने का निर्देश दिया है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण न होने की शिकायत पर डीपीओ को जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गिलौला विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परानपुर में सहायक अध्यापिका जान्हवी व शिक्षामित्र विनोद वर्मा तथा भागीरथ तैनात हैं। सोमवार को जान्हवी विद्यालय तो आई लेकिन हस्ताक्षर करके वापस चली गई। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ओपी आर्य ने सहायक अध्यापिका जान्हवी का वेतन रोकने का निर्देश बीएसए ओमकार राणा को दिया।
विज्ञापन

वहीं परिसर में ही संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी डीएम ने निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेहाना खातून व सहायिका मनहास कुमारी मौजूद मिली। वहां मौजूद धात्री महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पोषाहार वितरित न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने चालू माह में प्राप्त पोषाहार तथा वितरण किए गए पोषाहार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्टाक पंजिका तैयार नहीं मिला। इस पर डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह को जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय लेंगड़ी गूलर का भी निरीक्षण किया। वहां बच्चों की उपस्थित नहीं भरी गई थी। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि विद्यालय में सबसे पहले उपस्थिति पंजिका भरें।

डीएम ने लेंगड़ी गूलर में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय तथा नवनिर्मित छात्रावास का भी निरीक्षण किया। वहां कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को निर्देश दिया कि वे अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा कराएं। वहीं महाविद्यालय में अधूरे कार्य का ब्योरा मंगलवार को 10 बजे तक प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अवनीश राय व एडीएम योगानंद पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed