{"_id":"68eff09bfc24b376fb06a2d9","slug":"taught-soldiers-how-to-give-cpr-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114951-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जवानों को सीपीआर देने की विधियां बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जवानों को सीपीआर देने की विधियां बताईं
Thu, 16 Oct 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनीं मुख्यालय भिनगा में बुधवार को फिट इंडिया अभियान के तहत सीपीआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त चिकित्सालय भिनगा के चिकित्सकों ने एसएसबी जवानों को सीपीआर देने की विभिन्न विधियां बताईं।
कार्यशाला में मौजूद चिकित्सक डॉ. अवधेश चौबे ने एसएसबी जवानों को बताया कि सीपीआर की जानकारी सभी के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने जवानों को हृदयगति रुकने की स्थिति में त्वरित प्राथमिक उपचार देने की विधि को भी डमी प्रदर्शन के द्वारा समझाया। इसके साथ ही जवानों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया, ताकि आपातकालीन स्थिति से जवान निपट सकें।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कमान्डेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि आपात परिस्थितियों से निपटने में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।