फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tappebaaz blew jewelery worth one lakh from an elderly woman

टप्पेबाज ने बुजुर्ग महिला से उड़ाए एक लाख के जेवर

Fri, 14 Oct 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tappebaaz blew jewelery worth one lakh from an elderly woman
श्रावस्ती। भिनगा नगर में टप्पेबाजों का जाल फैला हुआ है। बृहस्पतिवार को एक टप्पेबाज ने बुजुर्ग महिला को फंसा कर उसका लगभग एक लाख रुपये का जेवर व अन्य कीमती समान लूट लिया। जिसकी सूचना पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

भिनगा नगर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर टप्पेबाजी के मामले कुछ दिनों में ज्यादा बढ़े है। टप्पेबाजों ने कुछ दिन पूर्व भिनगा के नई बाजार स्थित एक सर्राफ की दुकान पर दिनदहाड़े दुकानदार को चकमा देकर जेवर पार कर दिया था। वहीं बृहस्पतिवार को भिनगा तहसील के पीछे रहने वाली उर्मिला सिंह सुबह 10.00 बजे अपने घर से भिनगा कोतवाली के पास रह रहे रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन

शाम 6.00 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों के फोन करने पर उन्होंने बताया कि वह बोल नहीं पा रही हैं और जिला अस्पताल में हैं। जब परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो पीड़ित महिला ने बताया कि तहसील के पास उन्हें करीब 35 वर्ष का एक युवक मिला था। जिसने बताया कि जिला अस्पताल में करवा चौथ के दिन बाढ़ राहत का पैसा मिल रहा है, चलो दिलवा दें। उसके मना करने के बावजूद उसने ई-रिक्शा पर बैठा कर उसे जिला अस्पताल ले गया। जहां उसने नशीली दवा खिला कर उसका सारा जेवर पार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed