{"_id":"61bf781ebb115f2af26399e9","slug":"take-the-help-of-the-police-immediately-if-needed-srawasti-news-lko609715997","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बीट पुलिस अधिकारी व शक्ति मोबाइल टीम ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बीट पुलिस अधिकारी व शक्ति मोबाइल टीम ने किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें स्वस्थ वातावरण देने के लिए जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज थ्री कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत महिला अधिकारी व शक्ति मोबाइल टीम के सदस्यों ने रविवार को सिरसिया के रतनपुर, जगननाथिया, भरथाकला व टिटिहिरिया में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया।
रतनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी सुषमा सिंह ने कहाकि महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
साथ ही उन्हें टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया जा रहा है। जिससे आवश्यकता पड़ने पर वह इन नंबरों पर फोन कर पुलिस की सहायता ले सकें। महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने मौजूद महिलाओं व युवतियों को पंपलेट वितरित कर वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दिया।
विज्ञापन
वहीं महिला आरक्षी सोनी देवी व अर्जिता यादव ने महिलाओं व युवतियों से कहा कि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकती है।
फोन करने वाली महिलाओं व बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान महिला बीट पुलिस अधिकारियों व शक्ति मोबाइल टीमों द्वारा इकौना थाना क्षेत्र क गांवों में चौपाल लगा कर आजादी के अमृत महोत्सव व अन्य कानून तथा नियमों के बारे में जानकारी दिया।