{"_id":"5fa6bf8b8ebc3e9b99244f72","slug":"take-special-precaution-till-the-situation-becomes-normal-srawasti-news-lko5491035191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात सामान्य होने तक बरतें विशेष एहतियात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात सामान्य होने तक बरतें विशेष एहतियात
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के न्यायालयों में फरियादियों व वादकारियों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही भिनगा तहसील परिसर में भी लोगों की भीड़ जमा हो रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चुनौती खड़ी हो सकती है। ऐसे में न्यायालय सुरक्षा में लगे कर्मी जब तक परिस्थितियां सामान्य न हो तब तक लगातार विशेष एहतियात बरतें।
यह बातें शनिवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने मातहतों से कहीं। उन्होंने व्यवहार न्यायालय परिसर सहित सदर तहसील भिनगा में संचालित न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान तहसील में लगे मेटलडिटेक्टर आदि की जांच भी की।
मौके पर मौजूद मातहतों को न्यायालय परिसर में आने जाने वाले लोगों की विशेष निगरानी करने, अनावश्यक रूप से भीड़ न जमा होने देने, बगैर मास्क किसी भी व्यक्ति को परिसर में न आने देने तथा परिसर में मौजूद लोगों से सामाजिक दूरी का अनुपालन कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उनसे सतर्क रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों से मिल कर उनसे आने का कारण भी पूछा। साथ ही परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से खड़ा करने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा कमलाकांत त्रिपाठी, प्रधान आरक्षी सहित कई अन्य महिला व पुरुष आरक्षी मौजूद रहे।