फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Take children on a tour of Buddha Theme Park: DM

बच्चों को कराएं बुद्धा थीम पार्क का भ्रमण : डीएम

Thu, 01 Jan 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 01 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Take children on a tour of Buddha Theme Park: DM
श्रावस्ती। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक हुई। इसमें डीएम ने बौद्ध पर्यटन स्थल श्रावस्ती में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित बुद्धा थीम पार्क के संचालन व रख-रखाव की जिम्मेदारी शासन द्वारा गठित समिति जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



बैठक में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बुद्धा थीम पार्क में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, बुद्धा गैलरी, लाइट एंड साउंड शो आदि की व्यवस्था है। परियोजना के तहत निर्मित कैफेटेरिया व दुकानों का संचालन टेंडर के माध्यम से सक्षम फर्म का चयन करते हुए कराएं।
विज्ञापन


कहा कि कैंपस में निर्मित लाइट एवं साउंड शो का प्रतिदिन संचालन सुनिश्चित करें और थीम पार्क में निर्मित समस्त परिसम्पत्तियों का वृहद रूप से प्रचार-प्रसार करवाएं। डीएम ने निर्देश दिया कि परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बुद्धा थीम पार्क का भी भ्रमण करवाएं और लाइट एंड साउंड शो अवश्य दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे निर्देश दिए कि संस्कृति विभाग से समन्वय कर बुद्धा गैलरी में भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित विशिष्ट कलाकृतियों को भी रखवाएं। श्रावस्ती की डाक्यूमेंट्री व कॉफी टेबल बुक का प्रस्ताव तैयार कराकर बजट स्वीकृति के लिए शासन से पत्राचार करें।


बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्र व सहायक पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed