{"_id":"5e97265f8ebc3e769f5e7b79","slug":"take-care-of-masks-and-cleanliness-srawasti-news-lko5177890102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क व सफाई का रखें ध्यान, तभी कोरोना महामारी से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क व सफाई का रखें ध्यान, तभी कोरोना महामारी से मिलेगी निजात
विज्ञापन
श्रावस्ती। गैर प्रांतों व महानगरों से लौटे लोगों को उनके घरों अथवा सार्वजनिक स्थलों पर क्वारंटीन किया गया है जिसका लोग पालन कर रहे हैं या नहीं, इसकी निगरानी भी कराई जा रही है। इसके साथ ही उन्हें मास्क व सफाई पर ध्यान रखने की नसीहत भी दी जा रही है।
इसी के क्रम में बुधवार को इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंड़वा महंथ स्थित प्राथमिक विद्यालय सीताद्वार में बने क्वारंटीन सेंटर का अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने निरीक्षण किया। यहां नौ लोगों को क्वारंटीन रखा गया है। क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचे एएसपी ने खाना खा रहे लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने व सफाई का ध्यान रखने तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी।
इसके बाद उन्होंने इकौना, गिलौला के नर्सिंग होम, गैस एजेंसी तथा बैंकों में पहुंचकर जांच की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को कोरोना महामारी से निजात के लिए अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, सफाई रखने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान जिले में गठित 24 टीमों ने क्वारंटीन किए गए 631 लोगों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली व उन्हें साफ-सफाई रखने व एकांतवास का सही से अनुपालन करने की हिदायत दी।