{"_id":"680fd90fd8037590e00eee33","slug":"synthetic-track-will-be-built-in-collectorate-park-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110887-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कलेक्ट्रेट पार्क में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कलेक्ट्रेट पार्क में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
Tue, 29 Apr 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अटल ईको चिल्ड्रेन पार्क में सिंथेटिक ट्रैक बनवाया जाएगा। इससे लोगों को सुबह-शाम नंगे पैर टहलने में सुविधा होगी।
नगर में घास का मैदान न होने के कारण सुबह सैर करने वालों को मार्ग की पटरियों का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों को पैरों में कांटे और कंकड़ आदि चुभने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने नगर पालिका प्रशासन को कलेक्ट्रेट काॅलोनी स्थित अटल ईको चिल्ड्रेन पार्क में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में नगर पालिका करीब 40 लाख रुपये खर्च कर सिंथेटिक ट्रैक (रबड़ की सड़क) का निर्माण कराएगा। ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने बताया कि सिंथेटिक ट्रैक निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा।