{"_id":"5dd967ce8ebc3e549f348e8b","slug":"sweaters-not-found-children-stubborn-in-schools-srawasti-news-lko493858215","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले स्वेटर, स्कूलों में ठिठुर रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिले स्वेटर, स्कूलों में ठिठुर रहे बच्चे
विज्ञापन
भिनगा स्थित परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नहीं मिला स्वेटर। ।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम को कोहरे और तेज हवा के चलते लोगों को शीत लहर का एहसास हो रहा है। इसके बाद भी परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों तक स्वेटर अभी तक नहीं मिला है। उधर अब तक निर्धारित छात्र संख्या 146419 के स्थान पर 95 हजार स्वेटर ही एबीएसए कार्यालयों में आपूर्ति हो सके हैं। यह स्वेटर भी बच्चों तक नहीं पहुंचे हैं। वहीं विभाग बच्चों तक स्वेटर न पहुंचने का कारण सत्यापन न होना बता रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को निशुल्क स्वेटर देने का प्राविधान है। यह स्वेटर बच्चों को तीस नवंबर तक हर हाल में मिल जाना चाहिए था, लेकिन जिले में अभी स्वेटर वितरण की प्रक्रिया ही नहीं शुरू हुई है। देखा जाए तो जिले में निशुल्क स्वेटर पाने वाले छात्रों की संख्या 146419 है।
इन छात्रों तक स्वेटर कब पहुंचेगा व इसका लाभ वह कब उठा पाएंगे इसकी सही जानकारी कोई नहीं दे रहा है। जबकि तराई क्षेत्र में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। विगत कई दिनों से जिले में सुबह शाम ठंड पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र व जंगल से सटे क्षेत्रों में इस ठंड का असर ज्यादा है। ऐसे में स्कूल आने वाले बच्चे कहीं ड्रेस में तो कहीं बिना ड्रेस के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं स्वेटर न मिलने से अभिभावकों को बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने का भी डर सता रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी बच्चों के लिए 95 हजार स्वेटर खंड विकास कार्यालयों पर आने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सत्यापन के अभाव में वितरण न होने की बात भी बता रहे हैं।
सत्यापन के बाद ही स्कूल पहुंचेेंगे स्वेटर
इस बार जेम पोर्टल से स्वेटर खरीदने का प्रावधान था। इस नए नियम के तहत खरीदा गया स्वेटर खंड विकास कार्यालय पर उतारा जाना था। अभी तक 95 हजार स्वेटर की आपूर्ति जिले को मिल चुकी है। इस आपूर्ति का पहले सत्यापन होगा। सत्यापन के बाद स्कूल वार स्वेटर का वितरण किया जाएगा। फिर यह बच्चों में वितरित होगा। - अजीत उपाध्याय, जिला समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान
जिले में प्राप्त स्वेटर के वितरण की कार्रवाई प्रारंभ करा दी गई है। जमुनहा विकास खंड में आपूर्ति किए गए स्वेटर का सत्यापन करा लिया गया है। वहां वितरण करने का आदेश जारी कर दिया गया है। ऐसे ही सिरसिया में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहां भी वितरण कार्य एक दो दिन में प्रारंभ हो जाएगा। आपूर्तिकर्ता को अवशेष स्वेटर की आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। निर्धारित 30 नवंबर तक जिले में स्वेटर का वितरण हो जाएगा।
- ओमकार राणा, बीएसए