फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Support the seventh economic survey

सातवें आर्थिक सर्वेक्षण में करें सहयोग

Tue, 07 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Support the seventh economic survey
सातवें आर्थिक सर्वेक्षण का हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ करती डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में सातवें आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य मंगलवार से प्रारंभ हुआ। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर सर्वे का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने जिले वासियों से आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम यशु रुस्तगी ने कहा कि सातवें आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य कॉमन सर्विस सेंटरों की ओर से आगामी साढ़े तीन माह में पूरा किया जाएगा। जिले के 399 सीएससी सेंटरों को सर्वे कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वे का कार्य जिले की सभी 399 ग्राम पंचायतों में मोबाइल एप के जरिए किया जाएगा। इसमें आर्थिक गतिविधियों की संपूर्ण सूचनाएं फीड की जाएंगी। इसका उद्देश्य गांवों में संचालित हो रही आर्थिक गतिविधियों की मौजूदा स्थिति की जानकारी करना व उसके अनुरूप गांवों में विकास की गतिविधियों की रूपरेखा तय करना।
विज्ञापन

इसके अनुसार योजनाओं को लागू करने के बारेे में सरकार की ओर से निर्णय लिया जाएगा। सर्वे का कार्य सीएससी संचालकों की ओर से घर-घर जाकर किया जाएगा। जनसामान्य से अपील है कि वह सातवें आर्थिक सर्वेक्षण में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें, जिससे सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित समय पर पूरा कराया जा सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, एसडीएम आरपी चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नरेंद्र कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार वर्मा, कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक प्रमोद कुमार शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता, जिला समन्वयक पंकज सिंह सहित सभी कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक व प्रगणक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed