फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sugarcane laden trolley trampled an old man crossing the road

Shravasti News: सड़क पार कर रहे वृद्ध को गन्ना लदी ट्रॉली ने रौंदा

Thu, 02 Mar 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 02 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden trolley trampled an old man crossing the road
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। खरगौरा-बस्ती स्थित पेट्रोल पंप के निकट बुधवार रात सड़क पार कर रहे वृद्ध को गन्ना लाद कर ले जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नवीन माॅडर्न थाना पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। घटना के बाद चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नवीन माॅर्डन थाना क्षेत्र के खरगौरा बस्ती निवासी राजकुमार उर्फ नकछेद (70) पुत्र रामफेरन बुधवार को किसी काम से कटरा बाजार आया था। जहां से देर रात वह ई रिक्शा से घर लौट रहा था। जैसे ही वह खरगौरा बस्ती स्थित पेट्रोल पंप के पास ई रिक्शा से उतर कर बौद्ध परिपथ पार करने लगा तभी इकौना से बलरामपुर की ओर गन्ना लाद कर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे रौंद दिया। राजकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को फंसता देख ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सभी बच्चे बाहर रह कर कर रहे मजदूरी
मृतक राजकुमार की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके चारों पुत्र गैर प्रांतों में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed