फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   sugarcane farmer worried for water

Shravasti News: पानी के लिए परेशान गन्ना किसान

Tue, 13 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 13 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
sugarcane farmer worried for water
किसानों को चाहिए सिंचाई, प्रशासन कराने जा रहा सिल्ट सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। मानसून आने में अब ज्यादा समय शेष नहीं है। ऐसे में किसान खेत में धान की नर्सरी डाल कर रोपाई के लिए पानी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसके विपरीत प्रशासन नहरों की मरम्मत व सिल्ट सफाई कराने की तैयारी कर रहा है।
जिले में खेत प्यासे हैं। जिनमें लगी धान की नर्सरी व गन्ना, मक्का, मेंथा आदि फसल की सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। जबकि नहरों के माइनर सूखे पड़े हैं। जिनमें पानी न छोड़ कर प्रशासन ड्रेन की सफाई व पुनर्स्थापना की तैयानी कर रहा है। इसके लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम कृतिका शर्मा ने बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई ड्रेनेज खंड-2 को निर्देश दिया कि नालों की सिल्ट सफाई के लिए जो धन आवंटित हुआ है। उससे युद्ध स्तर पर कार्य कराकर सफाई का काम पूरा कराएं। इसकी टेक्निकल टीम से जांच व सत्यापन कराकर रिपोर्ट दी जाए। साथ ही उन्होंने अब तक की गई सिल्ट सफाई का ब्योरा भी मांगा है। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड विनोद कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई सरयू ड्रेनेज खंड-2 बलरामपुर मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डगमरा नाले के कटान रोधी कार्य का डीएम ने लिया जायजा
श्रावस्ती। डीएम कृतिका शर्मा मंगलवार को सिरसिया पहुंचीं। जहां उन्होंने बालापुर स्थित डगमरा नाला पहुंचकर वहां कराये जा रहे कटान निरोधी कार्य का जायजा लिया। साथ ही कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड ने बताया कि डगमरा नाले पर सात ब्रिक रोडा कटर एवं हथियाकुंडा नाले पर पांच ब्रिक रोडा कटर का निर्माण कराया जा रहा है। जिनका 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस दौरान एसडीएम भिनगा आशुतोष, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड विनोद कुमार गुप्ता सहित बाढ़ कार्य खंड के अन्य अभियंता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed