फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Student team set out on five-day industrial tour

पांच दिवसीय इंडस्ट्रियल टूर पर निकला छात्र दल

Mon, 11 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Student team set out on five-day industrial tour
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के सौ सदस्यीय छात्रों का दल पांच दिवसीय इंडस्ट्रियल टूर पर सोमवार को कानपुर के लिए रवाना हुआ। जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह छात्र दल 15 जनवरी को लौटेगा। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद केंद्र छात्रों को विज्ञान से जुड़ी जानकारियां देने के लिए कई प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन

इसी के तहत सोमवार को जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के छात्रों का दल पांच दिवसीय इंडस्ट्रियल टूर के लिए कानपुर को रवाना हुआ। जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों को इंडस्ट्रियल क्षेत्र में जानकारी के लिए छात्रों को पांच दिवसीय टूर पर भेजा गया है। इस शैक्षिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होगा। साथ ही उन्हें इंडस्ट्रियल क्षेत्र की जानकारी भी मिलेगी। इससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा और वह औद्योगिक क्षेत्र से जुड़कर अपने जीवन में अहम भूमिका निभाने में सफल होंगे। इस दौरान अंबिकेश्वर मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed