{"_id":"61d9c756a3c40854995e36f3","slug":"student-taking-selfie-drowned-in-canal-search-continues-srawasti-news-lko6125931124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी ले रहा छात्र नहर में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी ले रहा छात्र नहर में डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। नहर किनारे सेल्फी ले रहा पॉलिटेक्निक कॉलेज लेंगड़ी गूलर का एक छात्र बृहस्पतिवार शाम नहर में डूब गया था। जिसकी तलाश अब भी जारी है। मौके पर बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम अब भी छात्र की तलाश कर रही है।
राजकीय पॉलिटेक्निक लेंगड़ी गूलर में इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष का छात्र कार्तिकेय प्रजापति निवासी ग्राम झूलेम सराय थाना गयासुद्दीनपुर उपरहार प्रयागराज बृहस्पतिवार को अपने कॉलेज के साथी अंकित के साथ हॉस्टल से टहलने के लिए निकला था। दोनों टहलते-टहलते मुख्य सरयू नहर पहुंच गए थे। जहां कार्तिकेय नहर में नहाने के लिए नीचे उतर गया। इसी बीच वह सेल्फी भी ले रहा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण कार्तिकेय नहर में डूबने लगा।
अंकित ने इसकी जानकारी स्कूल में अपने विभाग के हेड को दी। अंकित की सूचना पर स्कूल प्रशासन गिलौला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान अंकित का चप्पल नहर के किनारे रखा मिला। जबकि वह नहर में डूब चुका था। जिसके खोजने के लिए पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल लगवाया। देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
इसके बाद शुक्रवार पहुंची एनडीआरएफ की टीम भी पूरे दिन उसकी तलाश करती रही लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में पॉलिटेक्निक के एचओडी सिराजुद्दीन ने बताया कि कार्तिकेय हॉस्टल रजिस्टर के मुताबिक वैक्सीन लगवाने की बात लिख कर कॉलेज से बाहर गया था। पॉलिटेक्निक से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरयू नहर में नहाने के दौरान उसके डूबने की जानकारी स्कूल प्रबंधन को अंकित से मिली है। वहीं इस बारे में एसडीएम इकौना आरपी चौधरी बताते है कि छात्र की तलाश कराई जा रही है। उम्मीद है जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।