फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Student chased and beaten by peers; video goes viral.

Shravasti News: छात्र को साथियों ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 24 Jul 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 24 Jul 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Student chased and beaten by peers; video goes viral.
वीरगंज में एक कॉलेज के पास मारपीट करते विद्यार्थी
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र में एक छात्र को साथी छात्रों ने पीट दिया। पिटाई का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शिवम यादव (16) वीरगंज पटना के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। बृहस्पतिवार को कक्षा में शिवम ने शिक्षक से धीरे बोलने का अनुरोध किया। इसी बात पर साथी छात्र अब्दुल रहमान (20) से उसकी कहासुनी हुई। शिक्षक ने विवाद शांत करा दिया था। स्कूल की छुट्टी के बाद अब्दुल रहमान ने फोन कर अपने साथियों प्रतापपुर निवासी साहिल पुत्र मैकू, खांवाकला निवासी साहिल पुत्र गुड्डू, कानीबोझी निवासी इमरान, शेर खां, सरदारपुरवा निवासी हारून को बुलाया। मल्हीपुर चौराहे के पास सभी ने मिलकर शिवम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वीडियो में शिवम की बहन प्रीति यादव बीच-बचाव करती दिखी। हमलावरों ने मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। शिवम के भाई बलराम (22) ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed