फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Strong effort to maintain the relationship between bread and daughter

रोटी-बेटी के संबंध को कायम रखने की पुरजोर कोशिश

Sat, 18 Jul 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Strong effort to maintain the relationship between bread and daughter
श्रावस्ती। भारत नेपाल के बीच बिगड़ते संबंध अब दोनों देशों के नागरिकों को दर्द पहुंचा रहे हैं। रोटी-बेटी के संबंध वाले इस देश के नागरिक सीमा पर खड़े होकर ‘नेपाल का हितैषी कौन... भारत भारत भारत’ का पोस्टर लहरा रहे हैं। वहीं भारत नेपाल में ब्याही गई बेटियों से मिलने नो मैंस लैंड पर पहुंच रही माताएं घंटों एक दूसरे से लिपट कर रो रही हैं। भारत व नेपाल के दोनों नागरिक पुरानी व्यवस्थाओं के बहाली की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

भारत-नेपाल के बीच चीन के दबाव में उपजे ताजा हालात को अब नेपाली मूल के नागरिक भी मानने को तैयार नहीं। वह हर हाल में भारत से पुराने संबंधों की उम्मीद जगाएं हैं। नेपाली नागरिक चाहते हैं कि जिस प्रकार अब तक भारत के साथ उनका रोटी-बेटी का संबंध रहा है, वैसा ही कायम रहे। इसके लिए नेपाली नागरिक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बहराइच के रुपईडिहा बॉर्डर व श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र में कई जगह नेपाली नागरिकों ने अपने परिवारजनों के साथ पोस्टर लहराए। इस प्रदर्शन की अगुवाई महिलाएं कर रही थी। यह वे नेपाली परिवार हैं जो भारत के विभिन्न महानगरों में रह कर नौकरी व व्यापार करते हैं। लेकिन लॉकडाउन के समय वह नेपाल में अपने घरों की ओर लौट गए थे। अब पुन: भारत आना चाहते हैं। लेकिन सीमा पर उपजे विवाद को लेकर सीमा पर तैनात एसएसबी व नेपाल स्थित एआरएफ उन्हें रोक रही है। इसको लेकर लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दुल्हन को सीमा पर दहेज समेत रोका गया...
नेपाल पर चीन का प्रभाव देानेंा देशों के नागरिकों को कितना दर्द दे रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत के बाराबंकी निवासी मोहम्मद अकरम का विवाह नेपाल के जिला बर्दिया के गुलरिया न्याय पंचायत निवासी नूरी के साथ शुक्रवार को हुआ था। इस दौरान नूरी के पिता ने अपनी बेटी को दान-दहेज भी दिया जिसे लेकर वह शनिवार भारत आना चाहती थी। दोनों देशों के तल्खी के बाद भी नेपाल पुलिस ने अपने क्षेत्र की बेटी का सहयोग करते हुए उसे रुपईडिहा बार्डर तक पहुंचा दिया। लेकिन भारतीय क्षेत्र में तैनात एसएसबी ने दुल्हन को नेपाली नंबर के वाहन के साथ आने ही नहीं दिया। इस पर दुल्हन को अपने दहेज का सामान लाद कर बारातियों के साथ 200 मीटर सीमा क्षेत्र पर आने दिया। इसी के बाद वह भारतीय वाहन से वह बाराबंकी के लिए रवाना हो पाए।
भारत में कार्यरत नेपालियों को भी परेशानी
भारतीय सीमाओं पर आंदोलित नेपाली मूल के लोगों को दर्द है कि उन्हें भारत नहीं आने दिया जा रहा है। यदि नेपाली आंकड़ोंपर गौर करें तो करीब पचास लाख नेपाली मूल के नागरिक भारत में नौकरी व व्यवसाय करते हैं। भारत में लाकडाउन में दीे गई ढ़ील के बाद वह वापस लौटना चाहते हैं। लेकिन नेपाल सरकार उन्हें वापस जाने की इजाजत उन्हें अघोषित रूप से नहीं दे रही है। वहीं नेपाली सीमा पर तैनात एसएसबी भी नेपाली नागरिकों को भारत आने से रोक रही है। जिसको लेकर नेपाली नागरिक आंदोलित है।

नेपाल से भारत में आने के लिए घोषित रूप से कोई भी गेटवे नहीं है। इसलिए इधर से नेपाली नगारिकों को इजाजत नहीं दी जा रही है। इस क्षेत्र से लगी सीमा में केवल बहराइच के रुपईडिहा से ही लीगल रूप से भारत आने जाने का गेटवे है। वहां से लोग आ जा सकते हैं।
बीसी दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed