फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Strictly follow the code of conduct

आचार संहिता का कड़ाई से कराएं पालन

Sun, 09 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Strictly follow the code of conduct
श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित करने के साथ जिले में आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू हो गई है। जिसका कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए रविवार को एसपी ने कार्यालय सभागार में मातहतों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों व चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मार्य ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श चुनाव आचरण संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए। चुनाव में बाधा पहुंचाने की मंशा रखने वाले अराजक तत्वों का चिन्हीकरण करते हुए उन्हें पाबंद कराया जाए। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कच्ची शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए। वांछित, इनामिया व जिलाबदर घोषित हुए लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार करें। शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा व गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाए। सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। छोटी से छोटी बातों का संज्ञान ले, सोशल मीडिया की निगरानी के साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ नियमित मीटिंग कर सहयोग लें। असलहों को जमा करने के कार्य में तेजी लाए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पूर्व के चुनाव में दबंगता दिखाने वालों की हिस्ट्री पता कर चिह्नित किया जाए। ऐसे लोगों को पाबंद किया जाए। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करें। मतदाताओं को यह संदेश दें कि वह भयमुक्त होकर अपना मतदान करें। क्षेत्र के विद्यालयों का सत्यापन समय से कर लें, ताकि फोर्स को ठहराने में दिक्कत न हो। चुनाव सेल द्वारा मांगी गई सूचना को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराएं। इंडो नेपाल बॉर्डर सुरक्षा के लिए एसएसबी व पुलिस आपस में समन्वय स्थापित कर गतिविधियों पर नजर रखें तथा निरंतर पैदल गश्त करते रहें। इस दौरान एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ इकौना एमपी शर्मा, सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी व एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed