फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Street lights are bad, thieves are taking advantage

स्ट्रीट लाइटें खराब, चोर उठा रहे लाभ

Sun, 17 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Street lights are bad, thieves are taking advantage
श्रावस्ती। नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसी के साथ ही रात में रोशनी की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। नगर पालिका द्वारा ईदगाह, खैरीमोड़ सहित अन्य स्थानों पर लगाई गईं सोलर व स्ट्रेटी लाइटें खराब हैं। इन लाइटों पर नगर पालिका ने लाखों रुपये खर्च किया था।
विज्ञापन

भिनगा नगर में विगत कुछ सप्ताह से कई बड़ी चोरियां हुईं। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। सभी चोरियां अंधेरे का लाभ लेकर होना बताया गया है। यही नहीं जहां-जहां चोरियां हुईं उसके आसपास सीसीटीवी कैमरा था। लेकिन ज्यादा अंधेरा होने के कारण वह स्पष्ट कुछ भी रिकॉर्ड नहीं कर सका। वहीं इस अंधेरे का कारण नगर में लगी स्ट्रीट व सोलर लाइटों का खराब होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व पूरे नगर में सोलर लाइट लगाई गई थी। धीरे-धीरे इन सोलर लाइटों की बैट्री गायब हो गईं। इसके बाद न तो पुलिस इन बैट्रियों को कभी बरामद कर सकी और न ही इसके स्थान पर दूसरी बैट्री रखी गई। जिसके चलते पूरे नगर में यही नहीं ज्यादा क्षेत्रों तक लाइट पहुंचे। इसके लिए एक-एक लाइट पर लाखों रुपये खर्च कर ईदगाह, खैरीमोड़, छावनी तिराहा पर सोलर लाइट टावर लगाया गया था। उद्देश्य था कि इस टावर की बैट्री अधिक ऊंचाई होने के कारण सुरक्षित तो रहेगी ही, साथ ही ज्यादा क्षेत्रों में रोशनी पहुंचेगी। लेकिन यह लाइटें लगाने के कुछ दिन बाद ही बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही भिनगा नगर से लेकर खरगौरा मोड़ के पहले तक बहराइच भिनगा फोर लेन डिवाइडर पर भी लाइट लगाई गई थीं। कई स्थानों पर लाइट का पिलर टूट गया। जिसके चलते यहां भी सप्लाई बाधित है। कुछ स्थानों पर लाइट जल तो रही है। लेकिन वह खराब होने के कारण जलती-बुझती रहती है। जिसके चलते इन क्षेत्रों में अंधेरा बना रहता है। ऐसे में देखा जाए तो लाइट जाने के बाद नगरीय क्षेत्र में अंधेरा कायम रहता है। जिससे चोरों को घटना करने का मौका मिल जाता है। ऐसे में नगर वासियों ने दिखावा साबित होने वाले इन लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।

इस संबंध में एडीएम कमलेश चंद्र बताते हैं कि नगर पालिका से इसकी रिपोर्ट तलब की जाएगी कि लाइट कब लगाई गई व कितने दिन बाद खराब हुई। यदि लाइट गारंटी अवधि में है तो उसे कार्यदायी संस्था से सही कराया जाएगा। अन्यथा उसकी मरम्मत नगर पालिका कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed