फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   stolen from shop

सेंध लगा कर दुकान से चोरी

Mon, 24 Jun 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
stolen from shop
रतनापुर (श्रावस्ती)। लालपुर चौराहा स्थित एक दुकान में रविवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। अंदर घुसे चोरों ने नकदी सहित अन्य सामान पार कर लिया। पीड़ित को इसकी जानकारी सोमवार को दुकान खोलने पर हुई। पीड़ित ने लक्ष्मननगर चौकी पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादा निवासी अलोक कुमार उर्फ राजेश गांव के ही मजरा लालपुर चौराहे पर जनसेवा केंद्र व मोबाइल की दुकान चलाता है। प्रतिदिन की भांति आलोक रविवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह जब उसने दुकान खोली तो अंदर रखा सामान तितर-बितर देख वह हक्का-बक्का रह गया।
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। दुकान में रखी बैट्री, इनवर्टर, तार, केबल, लैपटाप, टार्च, बोर्ड, दो पंखा, कंप्यूटर, करीब 30 सेट मोबाइल सहित नकदी नदारद थी। आलोक ने इसकी सूचना लक्ष्मननगर चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। वहीं आलोक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में चौकी प्रभारी राम प्रवेश यादव ने बताया कि घटनास्थल का किया निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed