{"_id":"6431a99739baf6672401f09d","slug":"station-in-charge-listened-to-the-problems-of-the-complainants-srawasti-news-c-13-1-173206-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फरियादियों की समस्याएं सुने थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फरियादियों की समस्याएं सुने थाना प्रभारी
Sat, 08 Apr 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला थाने का शनिवार को डीएम नेहा प्रकाश ने निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष को पंजिकाओं को अपडेट रखने का निर्देश दिया। वहीं एसडीएस से अधीनस्थ थानों का निरीक्षण करके आख्या देने को कहा। उन्होंने मालखाने में रखे असलहों की जानकारी लेकर सफाई पर ध्यान देने को कहा। बंदीगृह, महिला हेल्पडेस्क व शिकायत एवं कंप्यूटर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। थाना प्रभारी से थाने आने वाले हर फरियादी की समस्या सुन कर निस्तारित करने को कहा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह व उपजिलाधिकारी रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन