फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SSB IG planted plants by visiting the border

एसएसबी आईजी ने सीमा का दौरा कर लगाए पौधे

Wed, 29 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
SSB IG planted plants by visiting the border
श्रावस्ती। इंडो-नेपाल सीमा की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को आईजी ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान नेपाल के सीमा प्रहरी के एसपी के साथ बैठक की। वहीं सीमा क्षेत्र में पौधरोपण कर ग्रामीणों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए एसएसबी तैनात है। सीमा की वास्तविक स्थिति कोे जांचने के लिए बुधवार को एसएसबी के आईजी सौरभ त्रिपाठी ने 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा का निरीक्षण कर पौधरोपण किया। इसी के बाद उन्होंने सीमा चौकी सुइया क्षेत्र में जाकर नोमैंस लैंड की स्थिति को देखा।
विज्ञापन

इस दौरान नेपाल की ओर से सीमा सुरक्षा में लगे नेपाल सीमा प्रहरी की 30वीं यूनिट के एसपी दीपक अधिकारी व 29वीं यूनिट के एसपी नारायण श्रेष्ठा के साथ बैठक की। इस दौरान सीमा पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के साथ सीमा पर रहे ग्रामीणों की स्थिति के बारे में जनकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर आईजी ने डीआईजी एसएसबी लखीमपुर जितेंद्र देव वशिष्ठ, एसपी अनूप कुमार व डीएम के साथ बैठक करके सीमा सुरक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। मौके पर एसएसबी कमान अधिकारी चिरंजीवी भट्टाचार्य, संदीप कुमार जेटली, ज्ञानेंद्र कुमार, भारत भूषण, सुरेश कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed