फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SSB gave information to students in arms exhibition

Shravasti News: शस्त्र प्रदर्शनी में एसएसबी ने विद्यार्थियों को दी जानकारी

Thu, 05 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 05 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
SSB gave information to students in arms exhibition
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शस्त्र संबंधी जानकारी देता एसएसबी जवान
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में बृहस्पतिवार को शस्त्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें एसएसबी जवानों ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा के छात्र-छात्राओं को एसएसबी ने शस्त्रों की जानकारी दी।
विज्ञापन


कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा बलों की भूमिका से परिचित कराना है। प्रदर्शनी में एसएसबी के प्रशिक्षकों ने विभिन्न हथियारों की उपयोगिता, कार्यप्रणाली और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल व रोचक तरीके से समझाया। बच्चों ने प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई और प्रश्न पूछे। उप कमांडेंट सोनू कुमार ने छात्रों को भारतीय सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस बल के विभिन्न पदों, उनके दायित्वों और भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में बताया। सहायक उप निरीक्षक विजय राम ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के सहायक प्रधानाचार्य श्याम लाल व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed