फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SSB and police inspected security in the 'No Man's Land'.

Shravasti News: एसएसबी व पुलिस ने नो मेंस लैंड की परखी सुरक्षा

Thu, 17 Sep 2026 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
SSB and police inspected security in the 'No Man's Land'.
भारत-नेपाल सीमा पर स्तभ का निरीक्षण करते एसएसबी जवान।
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर बुधवार को सिरसिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त की। गश्त के दौरान संयुक्त टीमें सुईया बॉर्डर क्षेत्र पहुंची और नो मेंस लैंड की सुरक्षा परखी। इस दौरान सीमावर्ती गांवों की पगडंडियों, जंगल के रास्तों आदि का भ्रमण कर सुरक्षा परखी। संयुक्त टीम ने सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों से बातचीत की और सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि सीमा सुरक्षा को लेकर लगातार गश्त की जा रही है। सीमावर्ती ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु दिखने पर तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाने में या डॉयल 112 पर देने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed