फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SSB and National Disaster Response Force will deal with floods

बाढ़ से निपटेंगे एसएसबी व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल

Thu, 29 Jul 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
SSB and National Disaster Response Force will deal with floods
बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी देते बचाव दल के सदस्य - फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। नेपाल के पहाड़ों सहित जिले में आए दिन हो रही बरसात के कारण राप्ती नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है। ऐसे में बाढ़ की संभावना बनी हुई है। जिससे निपटने के लिए जिले में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल व एसएसबी का राहत व बचाव दल जिले में तैनात किया गया है। टीम के सदस्यों द्वारा राप्ती नदी के किनारे बसे ग्रामीणों को बाढ़ की आपदा से बचने के टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी द्वारा गठित राहत बचाव दल की टीम ने इंडो-नेपाल सीमा स्थित राप्ती व घाघरा नदी से प्रभावित बाढ़ क्षेत्र में लोगों को बाढ़ से बचने के गुर बताए। इसी के क्रम में गुरुवार को टीम के सदस्यों ने जमुनहा व कोदिया क्षेत्र में राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ पहुंच कर लोगों को आवश्यक टिप्स दिए। इस दौरान टीम कैप्टन सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि टीम के हवलदार हरिशंकर नागर, समीर खान, नेपाल सिंह, रमाकांत, जीतेन्द्र कुमार व सुरेश घाघर आदि प्रशिक्षित पांच तैराक गोताखोरों के साथ लक्ष्मणपुर घाट तक क्षेत्र पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

टीम में मौजूद चिकित्सक प्राथमिक उपचार के लिए मेडिक्स के साथ मौजूद रहेंगे। वहीं गिलौला के प्राथमिक विद्यालय वैरागी पुरवा में 11वीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी के कमांडेंट मनोज शर्मा के निर्देशन मे आई टीम के टीम कमांडर निरीक्षक धीरेंद्र उपाध्याय ने आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया। इसमें लाइफ जैकेट व कुछ घरेलू वस्तुओं जैसे सूखा नारियल, प्लास्टिक कैन आदि से इम्प्रोवाइज तरीके से राफ्ट बनाकर लोगों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इमर्जेंसी होने पर घायल व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के तरीके व हृदय को पुनर्जीवित करने के लिए सीपीआर सहित ब्लड कंट्रोल करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सहायक उप निरीक्षक रोशन सिंह, राजेश कुमार यादव, सुभाष चंद, बृजेश कुमार, सचिन, सुनील कुमार, प्रधानाध्यापक धर्म सिह, शिक्षिका रेखा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed