फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP's instruction marginalised, 114 deliberations pending

Shravasti News: एसपी का निर्देश हाशिए पर, 114 विवेचनाएं लंबित

Wed, 14 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 14 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
SP's instruction marginalised, 114 deliberations pending
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसपी के निर्देश मातहतों के लिए कोई मायने नहीं रखते। इसके चलते ही चेतावनी के बाद भी विवेचना से जुड़े कार्यों में सुस्त रफ्तारी जारी है। इसका खुलासा सोनवा, मल्हीपुर व हरदत्त नगर गिरंट थाने की अपराध समीक्षा में लंबित मिली 114 विवेचनाओं से हुआ है। एसपी प्राची सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए कार्य संस्कृति में सुधार किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान एसपी को सोनवा में दस विवेचकों की 26, मल्हीपुर में सात विवेचकों की 60 तो हरदत्त नगर गिरंट में छह विवेचकों की 28 विवेचनाएं जांच के लिए लंबित मिली। इसे काम काज में लापरवाही मानते हुए एसपी ने सभी विवेचकों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को समयबद्ध स्तर पर निस्तारित कराए।
विज्ञापन

वांछित व वारंटियों को भी तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक सोनवा जितेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर रामपाल यादव , थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट उमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी तरफ पुलिस कार्यालय में बुधवार को एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने व्यापारियों के साथ एक बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहित व्यापारी नेता दीनानाथ गुप्ता, घनश्याम रस्तोगी, सूफी सगीर अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed