फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sports Stadium A and Saini Club won

Shravasti News: स्पोर्ट्स स्टेडियम ए और सैनी क्लब ने मारी बाजी

Fri, 31 Oct 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 31 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sports Stadium A and Saini Club won
बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।  -स्रोत : आयोजक
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर दो दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतिम दिन बृहस्पतिवार को फुटबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए तथा बास्केटबॉल में सैनी क्लब ने बाजी मारी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी माता प्रसाद जायसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में खो-खो क्लब ने स्पोर्ट्स स्टेडियम बी को 4–0 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने सनशाइन क्लब को 3–0 से हराया। मैच के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए की टीम ने 3-0 से खो-खो क्लब की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बास्केटबॉल प्रतियोगिता में फुटबॉल क्लब ने 4-0 से स्पाइक क्लब की टीम को हराया। सैनी क्लब ने 5-1 से सनशाइन क्लब को हराया। एटी क्लब को 4-2 से एटीएस क्लब ने हराया। बास्केटबॉल के सेमीफाइनल में सैनी क्लब ने 3-0 से फुटबॉल क्लब को हराया।

इसी तरह एटीएस टीम ने 4-2 से जेपीएस टीम को हराया। बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में सैनी क्लब ने 4-0 से एटीएस क्लब के खिलाड़ियों को हराया। इस दौरान विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जिला क्रीड़ा सचिव माध्यमिक आशीष कुमार, जगेसर सैनी, विवेक कुमार, मोहम्मद मुस्लिम, कन्हैया प्रजापति, अनुष्का प्रजापति व विकास कुमार गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed