{"_id":"5ecfdf588ebc3e907c685fc0","slug":"special-care-should-be-taken-on-indo-nepal-border-srawasti-news-lko523476618","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो नेपाल सीमा पर बरतें विशेष चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडो नेपाल सीमा पर बरतें विशेष चौकसी
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इंडो-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। सीमा पार आने जाने वालों की कड़ी निगरानी के लिए दोनों तरफ से सुरक्षा बल तैनात हैं। गुरुवार को नेपाल के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ एसएसबी व भारत के पुलिस के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों तरफ के अधिकारियों में आपसी जानकारी भी साझा की गई। इसके साथ सीमा पर तैनात जवानों को कड़ी चौकसी करने का निर्देश दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद गुरुवार को सिरसिया थाना क्षेत्र के सुईया नेपाल बार्डर पहुंचे। जहां उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सुइया में नेपाल राष्ट्र के उच्चाधिकारियों से लॉकडाउन के संबंध में वार्ता की। इसके साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी का आदान-प्रदान किया गया।
चेकपोस्ट पर ड्यूटी में मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान भारत व नेपाल पुलिस को सीमा पर अनावश्यक रुप से घूमने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया। इस बाद सीओ ने एसएसबी के साथ इंडो नेपाल बार्डर स्थित भारतीय क्षेत्र के तुरुसमा, शंकरनगर, भरथा, रोशनगढ़, असनाहरिया, सुईया, हकीमपुरवा, ककरदरी आदि गांवों व आसपास के चेकपोस्ट का जायजा लिया। इस दौरान वहां मौजूद एसएसबी के जवानों को कड़ी चौकसी बरतने तथा किसी भी व्यक्ति व वाहन को जिले की सीमा में प्रवेश न देने का निर्देश दिया गया।