फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP workers took to the streets in support of farmers

किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता

Mon, 07 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
SP workers took to the streets in support of farmers
श्रावस्ती में सपाइयों ने निकाली यात्रा। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में सपा कार्यकर्ता सोमवार सड़क पर उतर आए। इस दौरान भिनगा में हुए उग्र आंदोलन पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया। जबकि इकौना से लेकर गिरंट तक सपा कार्यकर्ताओं ने एक विरोध यात्रा निकाली। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजा गया। जिसमें कार्यकर्ता पांच सूत्री मांगों को मानने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर किसान सड़क पर उतरे हुए हैं। जगह-जगह पर आंदोलन हो रहे हैं। किसानों के इसी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सोमवार को सपा के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। इस दौरान भिनगा में सपा नेता अभिषेक मिश्रा उर्फ मुन्ना भइया की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से निकलकर कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को रास्ते में गिरफ्तार कर कोतवाली में बैठा दिया गया। जहां शाम को सभी कार्यकर्ताओं को जाने की इजाजत दी गई। वहीं इकौना से लेकर गिरंट तक सपा नेता अमर यादव की अगुवाई में एक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को गिलौला सहित कई स्थानों पर पुलिस ने रोका। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जमुनहा को सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि कानून में एमएसपी की बाध्यता का स्पष्ट उल्लेख हो। जिससे किसानों को संबल मिल सके। उसे अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा। यदि भविष्य में किसी प्रकार का कोई विवाद उत्पन्न हो तो एसडीएम के अलावा किसान को यह विकल्प भी प्राप्त हो कि वह न्यायालय जा सके। कॉन्ट्रेक्ट की अनुमति दिए जाने के उपरांत किसानों के लिए सुविधाजनक स्थानीय कृषि उत्पादन मार्केटिंग समिति कृषि मंडियों को वैधानिक सुरक्षा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

किसान हित में एमएस स्वामीनाथन की संस्तुतियों को मान्यता दिया जाए। इस दौरान आंदोलन का भिनगा में नेतृत्व करने वाले अभिषेक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कृषि नीति किसानों को बंधुओं मजदूरी की ओर ढकेल रहा है। किसान चाह कर भी भविष्य में इस कानून के होते हुए अपनी उपज नहीं बेच पाएगा। यदि खरीदार से विवाद हुआ तो केवल एसडीएम तक ही वह अपनी फरियाद सुना सकता है। ऐसे में किसान न्याय की उम्मीद कैसे कर सकता है। वहीं गिलौला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता अमर यादव ने कहा कि सरकार चाहती है कि कृषि क्षेत्र भी कॉर्पोरेट के हाथों में चला जाए। इसीलिए कृषि कानून पूरी तरह से कॉर्पोरेट के हित को देखकर ही तैयार किया गया है। इस कानून के लागू होने से देश में किसान वर्ग ही समाप्त हो जाएगा। सब कुछ कॉर्पोरेट के हाथ में चला जाएगा। इस बिल को बिना शर्त केंद्र सरकार को वापस लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान, जितेंद्र यादव, अशरफ, राम कुमार शुक्ला, मेराज खां, कुंवर सत्येंद्र बहादुर सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed